20 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ; गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज

20 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ; गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज

नीतीश कुमार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके लिये गांधी मैदान में समारोह की तैयारी भव्य तरीके से की जा रही है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होने की संभावना है. शपथ की तारीख़ आमतौर पर एक औपचारिक घोषणा लगती है, लेकिन भारतीय परंपरा में इसे राज्य के आने वाले पांच सालों का दर्पण माना जाता हैे।

जेडीयू विधायक दल की बैठक में जहां नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है. वहीं सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायकों का नेता, जबकि विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया है. इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी. इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा. सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना जाएगा. इसके बाद कल यानी गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।

खास बात यह है कि अलीनगर विधानसभा की विधायक मैथिली ठाकुर और सांसद मनोज तिवारी इस समारोह में परफॉर्म करेंगे।  गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आने वाले हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. इस दौरान गांधी मैदान में लगभग डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.। इस तरह नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार की बागडोर संभालेंगे. वहीं सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी कोटे से दो नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, जबकि जेडीयू और अन्य छोटे सहयोगियों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…