भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। यह 47 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस जीत ने 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई।नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर जब दक्षिण अफ्रीका का अंतिम विकेट गिरा तो पूरे देश का जन, गण, मन एक साथ भारत मात की जय से गूंज उठा। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने वो मुकाम छू लिया, जहां अब वह दुनिया के शीर्ष पर खड़ी है।
पूरे देश में जश्न का माहौल है. जहां सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस मामले में पीछे नहीं रहे हैं. उन्होंने इंडियन वुमन्स क्रिकेट टीम के लिए एक दिल छू लेने वाले स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर तिरंगा इमोजी के साथ लिखा, जीत गए!!! भारतीय महिला क्रिकेट.. विश्व चैंपियन!! आपने हम सभी के लिए कितना गौरव लाया है.. बधाई बधाई बधाई !!!!
पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
महिला क्रिकेट में नई सुबह: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला वनडे विश्व कप
कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री
कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…
West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग
कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…