दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में 7 डिग्री की गिरावट

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में 7 डिग्री की गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे से जारी बारिश ने राजधानी की फिजा पूरी तरह बदल दी है. 6 अक्टूबर को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। रविवार-सोमवार के बीच की रात में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार बताए थे।

मौसम विभाग की अगर मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश, तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में तेज से हल्की बारिश होगी. जबकि 8 से 12 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहेंगे और धूप लुकाछिपी खेलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है.। बारिश ने दिल्ली की हवा को भी राहत दी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 105 दर्ज हुआ, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. 5 अक्टूबर को यह 159 पर था, यानी 24 घंटे में ही 54 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

अलविदा आशा ताई: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

मुंबई, 12 Apr, (Political Insight): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…