मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीते कुछ दिनों से कफ सिरप के कारण 12 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. एक-एक कर दम तोड़ते इन बच्चों की खबर से लोग डरे हुए हैं कि आखिर जान बचाने वाली दवा ही जहर क्यों बन रही? बच्चों की मौत के बाद सरकार ने पूरे बैच पर रोक लगा दी है. साथ ही शक के घेरे में आए कफ सिरप को जांच के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई
चेन्नई स्थित इस कंपनी द्वारा निर्मित कफ सिरप की बिक्री पूरे तमिलनाडु में रोक लगा दी गई है।
इस बीच, दिल्ली और चेन्नई के औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने कांचीपुरम स्थित एक दवा संयंत्र में निर्माण इकाई की जांच की। वहीं राजस्थान सरकार ने राज्य औषधि नियंत्रक को निलंबित कर दिया है। साथ ही जयपुर स्थित कंपनी केसन्स फार्मा द्वारा निर्मित दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिरप के उपयोग के लिए जारी की एडवाइजरी
• डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विस डॉक्टर सुनीता शर्मा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी की एडवाइजरी.
• बच्चों में होने वाली ज्यादातर खांसी की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है और इसके लिए दवा की जरूरत नहीं पड़ती.
• 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी या जुकाम की सिरप बिल्कुल न दें.
• 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में भी इन दवाओं का उपयोग आम तौर पर ना करें.
• 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों में सिरप तभी दें जब डॉक्टर सलाह दे.
• सही मात्रा और कम से कम दिनों के लिए दवा दी जाए और एक साथ कई दवाओं का उपयोग न किया जाए.
• आम जनता को भी बताया जाए कि वे डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को कोई सिरप न दें.
• डॉक्टर सिरप देने की बजाय सबसे पहले बिना दवा के राहत के उपाय के बारे में बच्चों को बताये.
• बच्चों को पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ, आराम करने की सलाह और घरेलू और सहयोगी उपायों जैसे भाप लेना, गुनगुना पानी पीने की सलाह दें.
• DGHS ने स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया की.
• सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थान यह सुनिश्चित करें कि अच्छी गुणवत्ता वाली कंपनियों से ही दवाएं खरीदी जाएं.
मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की सख्त एडवाइजरी
क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता? TMC को मिले राजनीतिक ऑफर की चर्चा से बढ़ी हलचल
नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस…
नटराजन मामले में नया मोड़, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, क्या पलटेगा RO का फैसला?
नई दिल्ली, 10 जून (Political Insight): मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग का…