बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक में 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि शामिल है जिससे यह 58% हो गया है। इसके अतिरिक्त राज्य में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना को स्वीकृति मिली। स्कूली छात्रों की छात्रवृत्ति राशि को दोगुना कर दिया गया है। बिहार के सभी प्राथमिक मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से 10वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री बालक बालिका छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप को बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि पहली से चौथी तक के छात्रों को पहले 600 रुपए दिए जाते थे और अब उसे बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। वहीं पांचवी से छठी कक्षा के छात्रों को 1200 रुपए दिए जाते थे और अब वो भी डबल कर दिया गया है तो उन्हें 2400 रुपए मिलेंगे। अब रही बात सातवीं कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा के छात्रों की तो बता दें कि पहले उन्हें 1800 रुपए छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाते थे और अब सरकार की इस घोषणा के बाद उन्हें 3600 रुपए दिए जाएंगे। गयाजी मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु मुख्य परामर्शी (Principal Consultant) के रूप में एच. सी. पी. डिजाईन प्लानिंग एण्ड मैनेजमेंट Pvt.Ltd., अहमदाबाद का मनोनयन के आधार पर चयन किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्रदान की गयी है. बिहार सरकार के कर्मचारियों का कैबिनेट में डीए बढ़ाया गया है। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। अब 55% से बढ़कर 58% डीए हो गया है। केंद्र सरकार 3% बढ़ाने का फैसला ले चुकी है। साथ ही बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान स्थापना के लिए कैबिनेट में स्वीकृति मिली है। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा तीन से चार दिन बाद होने की प्रबल संभावना है। इससे पहले राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। चुनाव आयोग 4 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा। इसका मतलब यही है कि आयोग दलों के साथ चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा करेगा और सुझाव लेगा। इसके साथ ही वह चुनाव की घोषणा की तारीख को लेकर अंतिम फैसला ले लेगा।
बिहार कैबिनेट बैठक में 129 प्रस्ताव पास, डीए बढ़ा और छात्रवृत्ति दोगुनी
महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत
नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…
बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…