UNHRC में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार – पहले अपनी अर्थव्यवस्था और मासूमों की जान बचाओ

UNHRC में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार – पहले अपनी अर्थव्यवस्था और मासूमों की जान बचाओ

भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर घेरा. भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना के हमलों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, पाकिस्तान पहले अपनी वेंटिलेटर पर पड़ी अर्थव्यवस्था को बचाने पर ध्यान दे. लेकिन वो यह ध्यान तब दे पाएगा जब उन्हें अपने ही लोगों पर बमबारी से फुर्सत मिले.।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत के खिलाफ निराधार और भड़काऊ बयानों के जरिए मंच का दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में बोलते हुए, जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने के बजाय उसे खाली कर देना चाहिए और अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने पर फोकस करना चाहिए।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की तिराह घाटी में पाकिस्तान सेना ने 22 सितंबर की रात को आसमान से मौत बरसाई. इस हमले में महिला-बच्चों समेत 30 लोग मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे ‘जेट बॉम्बिंग’ कहा है. यहां से आई मिट्टी से सनी मृत बच्चों की तस्वीरें, खाट पर डेड बॉडीज की कतार कलेज चीर देने वाली है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि क्या ये मासूम बच्चे आतंकवादी थे? जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को प्रायोजित करने और दुष्प्रचार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…