नवरात्रि पर बड़ी राहत: GST दरों में कटौती से कारें, टिकट और होटल सस्ते

नवरात्रि पर बड़ी राहत: GST दरों में कटौती से कारें, टिकट और होटल सस्ते

जीएसटी के नए रेट सोमवार से से लागू हो गए हैं। सरकार का दावा है कि 99 फीसदी चीजों पर जीएसटी के रेट कम कर दिए गए हैं और लोगों को त्योहारी सीजन में काफी राहत दी गई है। खानों पीने की चीजों से लेकर कार तक सस्ती हो गई है। जीएसटी की राहत और नवरात्रि का शुभ मुहूर्त, दोनों ने मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जान फूंक दी है। त्योहारों का सीन शुरू होते ही, खासकर श्राद्ध के बाद, लोग जमकर खरीदारी करते हैं।

इस बार, नवरात्रि के पहले दिन यानी सोमवार को ही, सरकार ने छोटी कारों और एसयूवी पर लगने वाले जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया। इस दोहरे फायदे ने खरीदारों को शोरूम तक खींच लाया। मारुति सुजुकी ने तो कमाल ही कर दिया। कंपनी को अकेले सोमवार को 80,000 से ज्यादा पूछताछ मिली और लगभग 30,000 गाड़ियां डिलीवर की गईं। वहीं, हुंडई ने भी 11,000 यूनिट्स बेचकर अपनी झोली भर ली।

जीएसटी रेट में बदलाव से आम यात्रियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.इकोनॉमी क्लास टिकट पर आम यात्रियों के लिए राहत है. इकोनॉमी टिकट पर पहले की तरह सिर्फ 5% GST ही लगेगा.यानी आम यात्रियों के लिए सामान्य टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे त्योहारों पर हवाई यात्रा और किफायती हो जाएगी । वहीं, बिजनेस क्लास टिकट पर पहले 12% GST लगता था, अब ये बढ़कर 18% हो गया है.

क्योंकि GST 2.0 में 12 फीसदी स्लैब खत्म कर दिया गया है. बिजनेस क्लास फ्लाइट टिकट पर 18 प्रतिशत GST लगने से किराया और महंगा हो गया है.। रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. AC और प्रीमियम ट्रेन टिकट पर GST पहले की तरह 5% ही रहेगा. यानी ट्रेन से सफर करने वालों के लिए कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ाया गया है. । त्योहारों पर जब लोग फ्लाइट या ट्रेन से सफर करने का सोचेंगे, तो उन्हें अब होटल और इकोनॉमी फ्लाइट टिकट पर कम टैक्स का फायदा मिलेगा. यानी इस सीजन ट्रिप का बजट थोड़ा हल्का हो सकता है|

ये भी पढ़ें-

Related Posts

अलविदा आशा ताई: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

मुंबई, 12 Apr, (Political Insight): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…