EC पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी पर दो EPIC कार्ड होने का आरोप

EC पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी पर दो EPIC कार्ड होने का आरोप

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने SIR (स्पेशल इलेक्टोरल रिवीजन) प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग वोट की डकैती कर रहा है और अब तक इस पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि SIR में लापरवाही गंभीर मुद्दा है और इसकी अनदेखी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उस समय भी वोट की चोरी हुई थी, जिससे कुछ सीटों पर आरजेडी की हार हुई।

तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर की मेयर और भाजपा नेत्री निर्मला देवी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास एक ही विधानसभा क्षेत्र से दो EPIC (मतदाता पहचान पत्र) हैं। इतना ही नहीं, उनके दोनों देवरों के पास भी दो-दो EPIC कार्ड हैं। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि निर्मला देवी के दोनों पहचान पत्रों में उनकी उम्र अलग-अलग दर्ज है।

तेजस्वी ने इस मामले को लेकर एक और खुलासा करने की बात भी कही और निर्वाचन आयोग से जवाब की मांग की।

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…