सलमान के बाद अब शाहरुख को जान से मारने की मिली धमकी

सलमान के बाद अब शाहरुख को जान से मारने की मिली धमकी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. एक ओर जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकाया जा रहा है, दूसरी ओर अब शाहरुख खान को भी धमकी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. इसी बीच क्राइम ब्रांच ने फैजान नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है।

DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था। इसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है। इससे पहले भी शाहरुख खान को धमकी मिल चुकी है। साल 2023 में भी शाहरुख खान को पठान और जवान फिल्म की कामयाबी के बाद लगातार धमकियां मिली थीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। तभी से शाहरुख खान हर जगह कड़ी सिक्योरिटी में जाते हैं।

आरोपी मोहम्मद फैजान खान ने बताया कि दो नवंबर को उसका फोन चोरी हो गया था जिसकी शिकायत खमारडीह थाने में की गई थी. फैजान ने कहा कि वह राजस्थान के मूल निवासी हैं, एक फिल्म में हिरण वाले दृश्य को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया, मैंने ‘अंजाम’ फिल्म को लेकर पहले शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें वह हिरण को मार कर लाते हैं. उसका मैंने विरोध किया था और मुंबई में इसकी शिकायत की थी. फैजान ने अभिनेता को धमकी भरा कॉल करने की पीछे साजिश की आशंका व्यक्त की है। बता दें कि इसके पहले भी कई एक्टर्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

इन एक्टर्स में धर्मेंद्र, संजय दत्त, आमिर खान, गोविंदा और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं. सलमान खान को तो हाल में ही लॉरेन्स बिश्नोई के नाम पर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं.

Also Read –

Related Posts

क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता? TMC को मिले राजनीतिक ऑफर की चर्चा से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस…

नटराजन मामले में नया मोड़, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, क्या पलटेगा RO का फैसला?

नई दिल्ली, 10 जून (Political Insight): मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग का…