भारत और कनाडा के बीच लगातार खराब होते रिश्ते

भारत और कनाडा के बीच लगातार खराब होते रिश्ते

भारत और कनाडा के बीच लगातार खराब होते रिश्तों में हर दिन नए मोड़ आते जा रहे हैं। कूटनीतिक रिश्तों में बेहद खटास आ चुकी है. दोनों के बीच रिश्तों के सामान्य होने की संभावना कम दिख रही है. इस बार बात यहां तक आ पहुंची है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है.

हालांकि भारत का दावा है कि उसने अपने राजनयिक को बुला लिया है। मामला जून 2023 में कनाडा के नागरिक और खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की घटना के बाद से शुरू हुआ है. कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंट्स ने कनाडा में निज्जर की हत्या की है.

बुधवार को जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि भारत का मानना है कि कनाडा हिंसा, आतंकवाद या घृणा भड़काने के अपराध को गंभीरता से नहीं लेता है। ट्रूडो ने संघीय चुनाव प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विदेशी हस्तक्षेप के संदर्भ में सार्वजनिक जांच के दौरान गवाही देते हुए कहा कि कनाडा सरकार यह पता लगाने के लिए भारत से मदद मांग रही है कि क्या कथित हस्तक्षेप और हिंसा किसी शरारती तत्व द्वारा की गई थी या सरकार में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति द्वारा निर्देशित थी।

ट्रूडो के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि कथित हस्तक्षेप किसी शरारती तत्व ने किया था या यह भारत सरकार के किसी जिम्मेदार सदस्य के निर्देश पर हुआ था। ट्रूडो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बेहद अहम सवाल है और यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर पता लगाने के लिए हम भारत सरकार से सहायता करने के लिए बार-बार कह रहे हैं। हम इस सवाल की तह तक जाना चाहते हैं कि क्या यह सरकार के भीतर किसी संभावित शरारती तत्व का काम है या फिर यह भारत सरकार का अधिक व्यवस्थित प्रयास है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम शुरुआत से भारत सरकार से इन आरोपों को गंभीरता से लेने और जांच शुरू करने के लिए कह रहे हैं। हम चाहते हैं कि इसकी तह तक जाने के प्रयास में वे हमारे साथ काम करें जिससे यह पता लगाया जा सके कि कनाडा की संप्रभुता का यह घोर उल्लंघन वास्तव में कैसे हुआ।’

Also Read –

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…