हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार (16 अक्टूबर) को पंचकूला में BJP विधायक दल की मीटिंग में उन्हें नेता चुना गया। मीटिंग में विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनिल विज और आरती राव ने समर्थन किया।
विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि लोगों ने 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. महत्वपूर्ण बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. अनिल विज द्वारा सैनी के नाम का प्रस्ताव रखना खास है, क्योंकि विज खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि भाजपा की जीत पर अगली बार मुख्यमंत्री के रूप में जनता से मिलेंगे.शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. चुनाव के बीच में ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट कर दिया था कि नायब सिंह सैनी ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, ताकि किसी भ्रम की स्थिति न रहे, खासकर जब अनिल विज ने भी अपनी दावेदारी जाहिर की थी.