बाबा सिद्दीकी जिन्का पूरा नाम बाबा जिआउद्दीन सिद्दीकी था। छात्र राजनिती से शुरुवात कर बाबा ने पहले कॉग्रेस और फिर एनसीपी के साथ जुड़ें। दो बार म्सूनिसिपल कॉरपरेटर बने , और फिर 1999 मे विधानसभा चुनाव लड़ा। 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम से जीत हासिल की। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड से लेकर राजनीत तक अपनी मजबूत पकड़ रखते थे। एनसीपी पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर जानकर पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है | शनिवार शाम को बाबा सिद्दीकी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी | उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई| उनकी मौत से राजनेता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे भी काफी दुखी है| सलमान खान और बाबा सिद्दीकी की दोस्ती काफी गहरी थी और उनकी मौत की खबर जानकर एक्टर तुरंत अस्पताल पहुंच गए| इसके बाद एक एक कर कई बड़े बॉलिवुड सेलेब्रिटी भी पहुंचे। बाबा सिद्दीकी ही वो शख्स थे, जिन्होंने सालों से चली आ रही सलमान और शाहरुख खान के बीच की लड़ाई को खत्म करवाया था । बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं जो सीधे तौर पर तो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े लेकिन सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनका बड़ा नजदीकी रिश्ता है। बाबा सिद्दीकी ऐसे ही कुछ लोगों में शामिल थे। बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी हमेशा से चर्चा में रही हैं। इसमें फिल्म और टीवी की दुनिया के बड़े सितारे शामिल होते थे। ऐसी ही एक पार्टी में उन्होंने शाहरुख और सलमान बुलाया और उनके बीच की दूरी खत्म की। इस पार्टी में दोनों सितारे मिले और उनके बीच सुलह हो गई। इसके बाद से शाहरुख-सलमान के रिश्ते पहले जैसे हो गए, तब से लेकर इस मेल-मिलाप का श्रेय बाबा को ही दिया जाता है ।
शनिवार शाम को बाबा सिद्दीकी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी |
बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…
बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग
पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…