जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को कैंडिडेट्स की 3 लिस्ट जारी की। लिस्ट को लेकर जम्मू कश्मीर बीजेपी दफ्तर में हंगामा हुआ।

पहली लिस्ट सुबह 10 बजे आई। इसमें 3 फेज के 44 कैंडिडेट्स के नाम थे, लेकिन इसे थोड़ी ही देर में डिलीट कर दिया गया। बीजेपी ने लिस्ट जारी करने के एक घंटे के भीतर ही यू-टर्न ले लिया।

पार्टी ने पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह समेत कई नेताओं का टिकट काट दिया था। सूत्रों के अनुसार, पहली लिस्ट में दिग्गजों के नाम काटे जाने से पार्टी में सुगबुगाहट शुरु हो गई थी।

दरअसल कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने सबसे बात करने का आश्वासन दिया औऱ कहा कि पार्टी सबकी नाराजगी दूर करेगी।

इसके बाद दूसरी लिस्ट आई जिसमें पहले चरण के15 कैंडीडेड्स का नाम था, जिस पर रविद्र रैना ने ये दलील दी कि अभी पार्टी का फोकस केवल पहले चरण को लेकर है जहां 18 सितंबर को चुनाव होना है। लेकिन इसके तुरंत बाद एक और लिस्ट जारी की गई जिसमें केवल एक ही नाम रह गया और वो हैं कोंकरनाग से चौधरी रोशन हुसैन बता हैं कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। राज्य में पहले चरण के तहत विधानसभा की जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख मंगलवार, 27 अगस्त ही है। पहले चरण के तहत जम्मू कश्मीर में 24 सीटों पर मतदान होना है।

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…