नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की कमान

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की कमान

नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में कमान संभाल ली। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने 84 वर्षीय यूनुस को पीएम पद के समकक्ष मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान यूनुस ने देशवासियों से हिंसा रोकने की अपील की। कहा- कानून व्यवस्था पटरी पर लाना उनकी प्राथमिकता है।

अपने संबोधन में यूनुस ने पूर्व पीएम शेख हसीना की देश से विदाई को दूसरी आजादी बताया। कहा- आज हमारे लिए गर्व का दिन है। अंतरिम सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। हम उन षड्यंत्रकारियों पर शिकंजा कसेंगे जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता को बाधित करने के लिए अराजक स्थिति और आतंक पैदा किया है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल युनूस को बधाई दी बल्कि आश्वासन भी दिया कि वह भारत-बांग्लादेश की जनता के हितों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि अंतरिम सरकार हिंदुओं व दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

अंतरिम सरकार को बांग्लादेश में नए सिरे से चुनाव कराने का काम सौंपा गया है। यूनुस की सहायता के लिए सलाहकारों की 16 सदस्यीय परिषद की घोषणा भी की गई है। छात्र आंदोलन के दो प्रमुख नेता मुहम्मद नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद भी इस परिषद का हिस्सा हैं। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के मुखिया के लिए यूनुस के नाम की सिफारिश की थी।

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…