केंद्र सरकार ने हरीश दुदानी को सीईआरसी में सदस्य नियुक्त किया

केंद्र सरकार ने हरीश दुदानी को सीईआरसी में सदस्य नियुक्त किया

नई दिल्ली: विद्युत मंत्री द्वारा हरीश दुदानी को 06.08.2024 को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

हरीश दुदानी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर काम किया है। इससे पहले वे दिल्ली उच्च न्यायालय में जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक न्यायालय), अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) सीबीआई का प्रभार संभाल चुके हैं।

केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) की स्थापना भारत सरकार द्वारा विद्युत विनियामक आयोग अधिनियम, 1998 के प्रावधानों के तहत की गई थी। ये एक केंद्रीय आयोग है जिसे सीईआरसी विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रयोजनों के लिए बनाया गया।

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…